Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चराईदेव (असम), 08 फरवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय सोनारी के नेफुक में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चराईदेव जिले के एक प्रमुख रंगकर्मी फिरोज कोंवर की मौत हो गई।
पुलिस ने आज बताया कि बाइक की सवारी कर रहे फिरोज कोंवर की उस समय मौत हो गई, जब उनकी बाइक बोलेरो पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गयी।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक कोंवर की राजापुखुरी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद