[ad_1]

दरंग (असम), 15 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समारोह राज्य के अन्य जिलों के साथ ही दरंग जिला मुख्यालय शहर मंगलदोई में भी मनाया गया है।
दरंग जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला परिवहन निगम की पहल पर मंगलदोई वेबरघाट बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया गया। दरंग जिला परिवहन निगम के कई अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की।
जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि आने वाले महीनों में स्कूलों और कॉलेजों सहित सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम लागू किए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]