Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




– रामघाट विवेक सृष्टि में प्रायश्चित व कर्म कुटी पूजन के साथ हुआ आगाज
अयोध्या, 16 जनवरी (हि. स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में श्रीराम जन्म भूमि परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के लिए वाराणसी के वैदिक विद्वान ने रामघाट रामसेवकपुरम के निकट विवेक सृष्टि पहुंचे। मुख्य यजमान ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने पावन सलिल माँ सरयू में स्नान किया। इसके बाद अनुष्ठान के मुख्य यजमान के रूप में डॉ. मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।
समारोह को संपन्न कराने के लिए देश भर से 121 विद्वान आये हैं। यह सभी विधि-विधान काशी के विद्वान पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की मौजूदगी में हो रहा है। विवेक सृष्टि के बाद अनुष्ठान आगे राम जन्मभूमि परिसर में किया जाएगा। इस दौरान रामलला की प्रतिमा का निर्माण करने वाले अरुण योगीराज भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय/राजेश