[ad_1]








गुवाहाटी, 09 फरवरी (हि.स.)। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सोनापुर की प्रथम बटालियन के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन नलबाड़ी जिले के अंतर्गत तीन गांवों में किया गया।
गांवों में सरियाहतली, बरसरकुची और काशेमपुर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. केके सिंह ने सी समवाय, नलबाड़ी में पशु चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजित करने की पहल की।
शिविर के दौरान लगभग 100 जानवरों का इलाज किया गया। जिसमें ग्रामीण, एसएसबी कर्मियों ने हिस्सा लिया। वल के अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी हमेशा आम लोगों के साथ है और सेवा सुरक्षा और भाईचारा के आदर्श वाक्य के साथ स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद