Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शांतिकुंज के सैकड़ों लोगों ने यहां बाइक रैली निकाली। रैली को व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम भव्य, दिव्य एवं नव्य मंदिर में विराजित होंगे। इससे पूर्व शांतिकुंज ने हिन्दुओं के दिलों में राज करने वाले प्रभु श्रीराम की जयकारों के साथ रैली निकाली।
रैली शांतिकुंज के गेट नंबर तीन से निकली और भूपतवाला होते हुए हरकी पौड़ी पहुंची। जय श्रीराम लिखे बैनर, पोस्टर लिये लोगों के जय सियाराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। हर आयु वर्ग के लोगों ने बाइक रैली का पुष्प वर्षा एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत किया। इसके बाद रैली हरिपुरकलां, सप्तसरोवर क्षेत्र होते हुए युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की समाधि तक पहुंची और रैली सभा में परिवर्तित हो गयी। सभा को श्याम बिहारी दुबे व उदय किशोर मिश्र ने संबोधित किया। उन्होंने रामायण की विभिन्न चौपाइयों एवं दोहे से पूरे परिसर को श्रीराम के रंग में रंग दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र