Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 3 फरवरी (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र में तलेन रोड़ स्थित खामखेड़ा मंदिर के समीप शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्क्र मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल 63 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार बीती रात पचोर-तलेन रोड़ स्थित खामखेड़ा मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मांगीलाल (63) पुत्र नानूराम कुशवाह निवासी बरनावद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे भगवानसिंह कुशवाह की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश