[ad_1]

हल्द्वानी, 25 जनवरी (हि.स.)। मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर 28 जनवरी को हल्द्वानी में होने वाली स्वाभिमान रैली बुद्ध पार्क से उत्थान मंच तक निकलेगी। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी समन्वय संघर्ष समिति ने दी।
समिति ने बताया कि राज्य में सशक्त भू कानून लागू किए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियों के बाद हल्द्वानी में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समर्थन कर रहे सभी संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। रैली में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के हजारों युवा भागीदारी करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र