[ad_1]

शोणितपुर (असम), 25 फरवरी (हि.स.)। शोणितपुर जिले में एक हाथी के बच्चे की करुण मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार तेजपुर के पश्चिम शोणितपुर फॉरेस्ट डिविजन के बिहागुड़ी कलितागांव में शनिवार की रात हाथियों का एक झुंड घुस आया।
करीब 10 हाथियों के इस झुंड में एक हाथी का बच्चा भी था। घटना की सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को वहां से जंगल की ओर खदेड़ा।
इसी दौरान हाथी का बच्चा चोटिल हो गया और वह अपने झुंड के साथ जा नहीं सका। हाथियों के जाने के बाद गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथी के बच्चे की देखभाल की। लेकिन, रविवार की सुबह तक उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। वन विभाग द्वारा इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद