Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-बहलपुर क्षेत्रीय वन विभाग ने अभियान चलाकर लाखों रुपये मूल्य की मोबाइल लकड़ी मिल किया जब्त
धुबड़ी (असम), 01 मार्च (हि.स.)। वन विभाग ने धुबड़ी जिले में बहलपुर क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय के अंतर्गत बहलपुर के कुर्शाकाटी में छापा मारा और एक मोबाइल लकड़ी मिल को जब्त करने में सफल रहा।
वन विभाग के सूत्रों ने आज बताया है कि बंगाईगांव आई वैली वन प्रभाग के अधिकारियों की गुप्त सूचना के आधार पर बहलपुर क्षेत्रीय वन विभाग और वन सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए लाखों रुपये मूल्य की लकड़ी चिरने की मशीनरी जब्त की।
इसी बीच वन विभाग के अभियान की सूचना पाकर लकड़ी तस्करों का समूह फरार हो गया। बाद में वन अधिकारियों द्वारा सभी वस्तुओं को बहलपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी के कार्यालय में लाया गया। वन विभाग इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लकड़ी तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद