Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्वी चंपारण,09 फरवरी(हि.स.)। जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के गम्हरिया गांव स्थित पोखर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।
शव की पहचान गम्हरिया चौक निवासी 32 वर्षीय रंजीत बैठा के रूप में की गई है। मृतक के पिता राजकुमार बैठा ने बताया कि रंजीत कल शाम से ही लापता था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार को पोखर में शव को तैरता देख ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच कर शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।
मृतक की पहचान होते ही मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घटना के बाद मुजफ्फरपुर से आई एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुच जांच में जुट गई है। रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच में जुटी है।जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारणो का खुलासा हो पायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश