Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 06 मार्च (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
बुधवार को सचिवालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर अन्य स्थानों पर जा चुके मतदाताओं के साथ ही राज्य के बाहर जा चुके मतदाताओं से भी संपर्क स्थापित कर मतदान के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक अच्छा माध्यम है, इसके लिए प्रत्येक जनपद सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग कर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। सभी जनपद एक दूसरे की पोस्ट्स को भी शेयर करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित किए जाने पर बल दिया।
इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल,प्रताप शाह और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज