Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]





झांसी,16 जनवरी(हि.स.)। दो महीने पहले सवा लाख के इनामिया बदमाश राशिद कालिया के साथ एसटीएफ की हुई मुठभेड़ की जांच करने मंगलवार को लखनऊ से विधि वैज्ञानिकों की टीम झांसी पहुंची। यहां घटना का नाट्य रूपांतरण करते हुए क्राइम सीन दोहराया गया और साक्ष्य जुटाए गए।
वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार यादव ने बताया कि बीते 18 नवंबर 2023 को मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शार्प शूटर अपराधी राशिद कालिया को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर झांसी और कानपुर के कई अपराधिक मामले दर्ज थे। यही नहीं उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
इस मुठभेड़ की जांच करने आज लखनऊ से विधि वैज्ञानिकों की टीम पहुंची है। यहां क्राइम सीन को दोहराते हुए साक्ष्य संकलित किए गए हैं। इसके लिए यहां से एसएसपी का पत्र विधि विज्ञान निदेशक को पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके साथ कायम सिंह समेत तीन सदस्यीय टीम विधि विज्ञान प्रयोगशाला की,दो लोग स्थानीय फील्ड यूनिट से व एसटीएफ की टीम भी इस कार्य में मदद के लिए उपस्थित है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश