[ad_1]








अररिया 08 फरवरी(हि.स.)।
फारबिसगंज के ढोलबज्जा में एनएच 57 फोरलेन सड़क के बगल में गुरुवार को भारत पेट्रोल पंप के सामने चहारदीवारी के अंदर फांसी से लटका हुआ 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला।
शव के बाएं तरफ सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं।शव को देने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने मारपीट और हत्या करने के बाद गले में रस्सी बांधकर दीवार में लगे सरिया से लटका दिया। जलावन चुनने के लिए गए बच्चों ने जब दीवाल के सरिया में रस्सी के सहारे लटका शव देखा तो हल्ला मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा फारबिसगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद,सब इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी,अमर कुमार ,सत्येंद्र प्रसाद और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।
ढोलबज्जा का वह परिसर जहां शव मिला है,वह फारबिसगंज सुलतान पोखर निवासी सिंटू मंडल पिता -कमलेश्वरी मंडल की जमीन है।परिसर के अंतिम छोर में दीवार से गले में रस्सी बांधकर शव लटकाया गया था ।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल