Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

घायलों को करवाया गया अस्पताल में भर्ती
हिसार, 9 मार्च (हि.स.)। उकलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में लगभग पौने दो एकड़ जमीन को लेकर चल रही रंजिश महिला समेत तीन लोगों ने शनिवार को मामा-भांजे पर गंडासे से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उकलाना पुलिस को दी शिकायत में दौलतपुर गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह खेती करता है। उसने बताया कि वे दो भाई और तीन बहन हैं, सभी शादीशुदा हैं। सतीश गांव गें ही रहता है जबकि उसका बड़ा भाई अनूप परिवार समेत खेतों ढाणी में रहता है। सतीश के पिता की पौने सात किले जमीन है, जिसमें से दो एकड़ जमीन बड़े भाई अनूप को दे रखे है और दो एकड़ जमीन सतीश को दी गई है जबकि बाकी जमीन पिता के नाम थी। सतीश की तीनों बहन दर्शना, सुनीता व कौशिल्या का भात, छुछक आदि सभी रस्मों को सतीश और उसके पिता ने अपने खर्च से किया। सतीश ने बताया कि उसकी तीनों बहनें उसके घर ही आती जाती हैं और पिता भी साझे में रहते हैं।
सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि जो जमीन पिता व बहनों के हक में थी वह पौने तीन एकड़ जमीन उसके पिता ने उसके नाम कर दी। इसी रंजिश के कारण उसके परिवार को बड़ा भाई अनूप, उसकी पत्नी दर्शना व भतीजा प्रदीप काफी समय से परेशान करते आ रहे है। शक्रवार रात करीब साढे़ 10 बजे सतीश और उसका भांजा योगेंद्र व गोपाल स्कूटी पर सवार होकर गेहूं की फसल संभालने गए। आरोप है कि खेतों में उसके बड़े भाई अनूप, भाभी दर्शना व भतीजे प्रदीप ने सतीश पर गंडासे व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच—बचाव कराने आए उसके भांजे योगेंद्र व गोपाल पर भी हमला करके घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट की सूचना दिए जाने पर सतीश की पत्नी किरणबाला भी वहां पर आ गई। आरोपियों ने किरणबाला के साथ भी मारपीट की। इस दौरान मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को बरवाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव