[ad_1]

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। कोलकाता के हरिदेवपुर में एक वृद्ध महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गुरुवार रात हरिदेबपुर निवासी उमा दास का शव घर के पीछे कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई। वृद्धा की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वृद्धा का पति, बेटा और बहू अक्सर संपत्ति को लेकर मृतक से झगड़ा करते थे। शुक्रवार सुबह मृतक के पति, बेटे और बहु को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया ।
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस घटना के पीछे मृतक के परिजनों का हाथ है। दावा किया जा रहा है कि वृद्धा की हत्या की गई है।
पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वृद्धा की हत्या की गई या उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली? हालांकि स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों पर दोषारोपण किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा