Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आसनसोल (बर्दवान), 27 मार्च (हि.स.)। आसनसोल के कल्ला मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तृणमूल कांग्रेस के छात्र और युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को काले झंडे दिखाए और उनके सामने गो बैक के नारे लगाए। घटना के बाद राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और प्रदर्शनकारियों को हटाया।
दरअसल, राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में ही तृणमूल छात्र और युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में शिरकत की।
हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा/वीरेन्द्र