Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपईगुड़ी, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत शिकारपुर ग्राम पंचायत के नॉर्थ बंगाल फार्म इलाके से बुधवार को घर से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम दीपक दास (55) है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आज सुबह दीपक दास को घर के काली मंदिर में फंदे से लटकते हुए परिवार के सदस्यों ने देखा। इसके बाद राजगंज थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। राजगंज थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा