[ad_1]

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (हि.स.)। खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर अदालत से रविवार को तीन की रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम आकाश सिंह उर्फ सूरज है। वह पांच नंबर वार्ड संतोषी नगर इलाके का निवासी है।
दरअसल, गत चार फरवरी की रात बिजय साहनी पर आकाश सिंह ने चाकू से अचानक जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे बिजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद बिजय ने खालपाड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू की। घटना के 21 दिन बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने शनिवार रात आरोपित को महानंदा नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायधीश ने आरोपित को तीन दिन की पुलिस रिमांड रखने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा