Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लाेकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए मप्र कांग्रेस कार्यालय द्वारा वार रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा शनिवार को वार रूम को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु कांग्रेस नेताओं को दायित्व सौंपे गये हैं।
अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनानुसार कांग्रेस संगठन की मजबूती और लोकसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर परिणाम को दृष्टिगत रखते हुये पटवारी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान को वार रूम का चेयरमेन बनाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता ललित सेन और अलमास सलीम को वार रूम का को-चेयरमेन नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश