[ad_1]

रीवा, 8 मार्च (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज (शुक्रवार) को रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सीएम राइज स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रातः 10 बजे मऊगंज के डेरा स्थित शासकीय शहीद रामसजीवन जायसवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे से आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में शामिल होंगे। फाइनल मैच बनारस एवं रीवा के बीच खेला जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश