[ad_1]
भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में तीन दिन के होली अवकाश के बाद लोकसभा चुनाव की नामांकन फॉर्म भरने का सिलसिल आज से फिर शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया बुधवार दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगी। मप्र की सबसे हाई प्रोफाइल छिंदवाड़ा सीट से आज कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
नकुलनाथ नामांकन से पहले रैली में शामिल होंगे। नकुलनाथ के नामांकन के दौरान उनकी मां अलका नाथ, कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाकर उतारा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश