Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सतना/रीवा, 20 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजनाओं के माध्यम से गरीबों की जिंदगी और भाग्य बदलने का कार्य कर रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। सतना लोकसभा का चुनाव तो भाजपा छह लाख से अधिक अंतर से जीतने जा रही है।
यह बात भाजपा के लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बुधवार को सतना में पार्टी के जिला कार्यालय और रीवा में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रेमचन्द्र सिंह गौड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपाध्याय ने रीवा के लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया।
उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार चार सौ पार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और एनडीए तैयार है। उन्होंने बूथ विजय अभियान की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से इस अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का कार्य करें।
यह चुनाव विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करने वाला चुनाव
सतीश उपाध्याय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने के लिए कार्य करें। लोकसभा का यह चुनाव विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करने वाला चुनाव है। हर बूथ को जीतने की रणनीति के साथ बूथ विजय अभियान में कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जता रही है। सतना लोकसभा में पार्टी छह लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते, ऐसा प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य विभाजन की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी सक्रियता के साथ निभाना है। हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता इस पद्धति का पालन हम सभी को करना है।
घर-घर संपर्क के दौरान मोदी की तरफ से राम-राम भी कहें
उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब आप लोग लाभार्थियों से संपर्क करने जाएं, जनता के बीच जाएं तो मेरी तरफ से उन्हें राम-राम जरूर कहें। सभी कार्यकर्ता जब गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें तो प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जनता को राम-राम जरूर कहें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए संघर्ष करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कशमीर से धारा 370 हटाने सहित कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे देश का विकास के साथ मान-सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने पीएम आवास, आयुष्मान योजनाएं बनाईं। साथ ही मध्यप्रदेश में एयर एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं जनता को दी जा रही हैं।
लोकसभा संवाद केंद्र का किया अवलोकन
सतीश उपाध्याय ने सतना भाजपा कार्यालय में लोकसभा संवाद केन्द्र का अवलोकन करते हुए काल सेन्टर में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश