Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड इंदिरा गांधी मूर्ति के पास सेल्स कॉर्नर एमएस कॉटन एचएमएस सेंट्रल बिल्डिंग के तीसरे मंजिल में सोमवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस एवं अग्निशमन दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काबू पा लिया गया। वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला लिया गया है। आग कैसे लगी इस संबध में अभी जांच की जा रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लाखन यादव ने बताया कि मूलगंज थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिले भवन के ऊपरी तल पर आग लगने के बाद स्थानीय नागरिकों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड के दल ने स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पाने का कार्य शुरू कर दिया।
वर्तमान में वहां पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा थाना प्रभारी कानपुर उपस्थित हैं, पर्याप्त मात्रा में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का कार्य कर रही हैंं। भवन में भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, वर्तमान में कोई भी व्यक्ति भवन के भीतर फंसा हुआ नहीं है। बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों को प्रथम दृष्टया स्पष्ट नहीं किया जा सका है। बचाव कार्य के बाद अन्वेषण की कार्यवाही की जायेगी, जिससे कि आग लगने के कारणों को समझा जा सके। आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/आकाश