[ad_1]

छतरपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। बुंदेलखंड परिवार द्वारा लगातार 21वीं बार साधनहीन परिवारों की 11 कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2024 को कल्याण मंडपम छतरपुर में संपन्न होगा।
विवाह महायज्ञ के आयोजक जय नारायण अग्रवाल जय ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके अभिभावक नहीं है, आर्थिक रूप से साधनहीन हैं। अथवा दिव्यांग हैं ऐसी 11 कन्याओं के विवाह बुंदेलखंड परिवार पूरी वैदिक विधि विधान से संपन्न कराएगा। बारात के स्वागत, वरमाला, पाणीग्रहण, भोजन, विदाई आदि समस्त कार्यक्रम उल्लास पूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। उन्होंने ऐसी कन्याओं के विवाह हेतु वर वधु के आयु जन्म तिथि पता आदि के संपूर्ण कागज सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करने का अनुरोध किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर