Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 18 मार्च (हि.स.)। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा विस्तार पर तीन सदस्यीय कमेटी फैसला करेगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को 50 से 55 आयु वर्ष के बाद अथवा 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने उपरांत सेवा बढ़ोतरी बारे गठित की गई कमेटी फैसला लेगी। कमेटी के सदस्य के तौर पर अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक और संबंधित अनुभाग अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। महानिदेशक की ओर से यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि कमेटी के सदस्य सचिव प्रधानाचार्य से संबंधित केसों की रिपोर्ट प्राप्त करके सफिारिश के लिए हर माह के पहले बुधवार को अथवा अध्यक्ष की ओर से निर्धारित की गई तिथि को कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करेगा। इसके बाद कमेटी फैसला लेगी कि सेवा में बढ़ोतरी की जाए या नहीं।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील