[ad_1]

प्रदेशभर के 116 स्वयं सेवकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
चंडीगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने कहा कि आपदा के समय तुरंत सहायता मिलना जरूरी है, इसके लिए रेडक्रास आपदा मित्र तैयार कर रहे हैं जोकि हर जिले में सहयोग में भागीदार होगा।
रेडक्रास सोसायटी के राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी गुरुवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आपदा मित्र डिजास्टर रिस्पांस ट्रेनिंग कैंप में बोल रहे थे। शिविर निदेशक रविंद्र कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में तुरंत सहायता सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए रेडक्रास की ओर से जिला स्तर पर आपदा मित्र तैयार करने की योजना शुरू की गई है। जिला स्तर पर प्रशिक्षण के साथ राज्य स्तर मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं।
शिविर निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से 116 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस शिविर में राष्ट्रीय स्तर के रिसोर्स पर्सन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में संजीव धीमान राज्य प्रशिक्षण अधिकारी ने फर्स्ट एड, सीपीआर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी की जान बचाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा एक अहम कदम हो सकता है। एक्सीडेंट या चोट लगने के बाद तुरंत फस्र्ट एड देने से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति को फस्र्ट एड देना आना चाहिए ताकि वह ज़रूरत पडऩे पर इसका इस्तेमाल कर सके। रविन्द्र पाराशर, सब फायर ऑफिसर ने स्वयंसेवकों को बताया कि यदि कहीं पर आग लग जाए या अन्य कोई आपदा आ जाए उससे किस प्रकार से बचाव हो इस बारे में जानकारी दी। रमेश चौधरी, स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाजर ने आपदा के दौरान लोगो की मानसिक सहायता कैसे की जाए, तथा रोगी को दवाई देते समय हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, रिलीफ ऑफिसर सरबजीत सिंह, राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल, सुनील पहाडिय़ा, सूरज मौर्य, रंजीत, नंदलाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव