Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

महिला ने फोन करके बुलाया, फिर साथियों संग मिलकर दी फंसाने की धमकी
हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। अग्रोहा पुलिस ने जबरदस्ती अपहरण कर, केस में फंसाने का डर दिखाकर फिरौती मांगने के मामले में सोमवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजीव नगर हांसी निवासी विक्रम उर्फ बीकू उर्फ विक्की, गांव दुर्जनपुर निवासी प्रदीप और नवीन को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने सोमवार को बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शिकायत पर थाना अग्रोहा में जबरदस्ती अपहरण कर, केस में फसाने का डर दिखा फिरौती मांगने के मामले में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मुनीम का काम करता है। रविवार 25 फरवरी को उसके फोन पर एक महिला का फोन आया, जिसमें उसे मिलने के लिए चिकनवास पुल के नीचे बुलाया। यहां से वे हाइवे पर बने एक होटल में चले गए। होटल से बाहर आने पर थार कार सवार तीन युवकों ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल लिया और हिसार की तरफ चल पड़े। कार सवार युवकों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पैसे निकाल लिए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता को फोन कर चिकनवास पुल के नीचे बुलाने वाली महिला उक्त युवक का जबरदस्ती अपहरण कर दुष्कर्म के केस में फंसा 15 लाख की फिरौती मांगने की वारदात की मुख्य योजनाकार है। चारों आरोपियों ने उक्त व्यक्ति का अपहरण कर कहा कि वह अपने घरवालों से 15 लाख रुपए मंगवा ले नहीं तो वे उसे दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। आरोपी शिकायतकर्ता को इधर उधर घूमाते रहे और दुष्कर्म के केस में फंसाने का दवाब बनाकर मोबाइल और पैसे छीन, उसे पटेल चौक हांसी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उक्त मामले में उपरोक्त महिला सहित चारों आरोपियों राजीव नगर हांसी निवासी विक्रम उर्फ बीकू उर्फ विक्की, गांव दुर्जनपुर निवासी प्रदीप और नवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव