[ad_1]

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त की।
खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के पिता पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह का 22 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंवर प्रणव सिंह के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कुंवर प्रणव और उनके परिवार से वार्ता की और दुख की घड़ी में उनके साथ होने की बात कही। इससे पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों से शोक जताया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र