Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 28 फरवरी (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक (आईजी) आईटीबीपी संजय गुंज्याल के साथ बैठक की और तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
आईजी ने बताया कि लोकसभा चुनाव सफलता पूर्वक कराए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए सीमा-द्वार देहरादून में मतदाता सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाएंगे। इस दौरान आईजी नीलेश भर्ने, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास आदि थे।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज