Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 15 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और दावा किया कि पार्टी केंद्र में रावण की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी लक्ष्मण रेखाएं लांघ चुकी है। बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए पंजाब की अपनी निर्धारित यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया था।
उन्होंने कहा कि किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और देश जल रहा है। लेकिन भाजपा को कोई चिंता नहीं है। यह रावण की सरकार है, जो सभी लक्ष्मण रेखाएं लांघ चुकी है। जिस दिन किसान दिल्ली पहुंचेंगे तो भाजपा नेताओं को वास्तविकता समझ आ जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सैकड़ो किसान दिल्ली की सीमा पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने की मांग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा