Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 11 फ़रवरी (हि.स.)। हल्द्वानी के दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में राज्य सरकार द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पहुंच गई है। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शहर में पहुंच चुकी है। बाकी अन्य चार पैरामिलिट्री फोर्स कुछ देर में हल्द्वानी पहुंच जाएंगी।
इसके बाद उन सभी को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा की तरफ भेजा जाएगा और उनकी तैनाती की जाएगी। कल शाम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड की थी। इसके बाद आज पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पुलिस को मिल गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज