[ad_1]

भोपाल, 8 मार्च (हि.स.)। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। दुनियाभर में महिलाओं उपलब्धियों और मानव अस्तित्व में उनके योगदान को याद रखने के लिए, 08 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं- बहनों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को अपने बधाई संदेश में लिखा नारी तू नारायणी है । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं!
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है। सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। बहनें सशक्त तथा समृद्ध हों; इसके लिए मैं सदैव कार्य करता रहूंगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा / उमेद