[ad_1]




मुरादाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीते दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में थाना नागफनी क्षेत्र के निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को एसएसपी ने थाना सिविल लाइंस प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि नागफनी क्षेत्र में रहने वाले आरोपित युवक ने उसे एक किराये पर लिए गए एक कमरे में बुलाया था। यहां पर मकान मालिक के पूछने पर उसने बताया कि ये मेरी मंगेतर है। शादी की बात करने आई है। आरोप है कि उसने यहां पर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले में शुक्रवार को जांच शुरू कर दी, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप
[ad_2]