[ad_1]

भोपाल, 13 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 4 नए जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आदेश जारी कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में 4 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजेंद्र मिश्रा को मऊगंज, वैशाली महाले को पांढुर्णा, कमलेश सुहाने को मैहर और कमल नयन को बड़वानी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि हाल ही में मऊंगज, पांढुर्णा और मैहर को नया जिला बनाया गया है। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन जगहों पर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा
[ad_2]