Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि फरवरी में राज्य भर में 500 स्कूलों के निर्माण कर एक महत्वपूर्ण विकास यात्रा शुरू करने की तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि ”हम तैयार हैं। सरकार की तरफ से जो भी योजनाएं हैं, हम उन्हें 15 फरवरी से पहले पूरा कर लेंगे। फरवरी महीने में हम असम में 500 स्कूलों के नए निर्माण की नींव रखेंगे।”
मुख्यमंत्री आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड और उदयमित्र जैसी प्रमुख परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। जनता को आश्वासन दिया कि ये काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा, हमने प्रत्येक स्कूल के लिए लगभग 6-7 करोड़ रुपये दिए हैं। 15 से 28 फरवरी तक विकास पखवाड़ा होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद/प्रभात
[ad_2]