Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ऊना, 02 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ नेता वीरेन्द्र कंवर ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का अपने ही विधायको को काला नाग बोलने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता में रहने का अधिकार एवं हक पहले ही खो चुकी है और इस प्रकार की बयानबाज़ी साफ दिखाती है की मुख्यमंत्री और सरकार दोनों परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में विफल हो रही है जिस कारण जगह-जगह झगड़े व प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बहाल रहनी चाहिए। यह योजनापूर्वक धरना प्रदर्शन एवं लड़ाईयां पूरी हिमाचल प्रदेश में करवा रहें है। 6 विधायकों को कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक पद से हटा दिया है। ज्यादातर यह धरना प्रदर्शन उनकी ही पार्टी द्वारा किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार असंवैधानिक तरीके से कार्य कर रही है जो लोकतंत्र के खिलाफ़ है। जिस प्रकार से पहले 15 भाजपा के विधायको को बजट सैशन के दौरान सस्पेंड कर दिया गया और अपनी मेजोरिटी को इन्होंने पेश किया। वह भी अलोकतांत्रिक था और अब वर्तमान में जिस प्रकार से 6 विधायकों की विधानसभा की सदस्यता रद्द की वह भी अलोकतांत्रिक है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु को अपना कुनबा सम्भालने के साथ-साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए और चुने हुए विधायकों के लिए इस तरह के शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील