[ad_1]

छतरपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंह भी मौजूद थीं।
केन्द्रीय मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को वार्डों में पहुंचकर गर्म शॉल वितरित किए। डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि असहायों और संसाधनविहीन लोगों की मदद करना मेरे रूटीन कार्यो में से एक है। उनका कहना था कि आंतरिक इच्छा शक्ति से ही समाज सेवा की भावना आती है। मुझे पता है कि गरीब लोगों के पास जरूरी संसाधन भी नहीं होते। ऐसे में आगे आकर उनकी मदद करना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि छतरपुर में इस तरह की समाजसेवा करने वाले कई समाजसेवी है और यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
मीडिया से चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने एक दिन पूर्व ही 22 जनवरी को अयोध्या में पांच सौ वर्षो की प्रतीक्षा के बाद निर्मित कराए गए दुनिया के सबसे विशाल और खूब सूरत रामलला के मंदिर में भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्रांण प्रतिष्ठा का भी विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत सौभाग्यशाली है कि हमने अपने इसी जीवन काल में अयोध्या की रामजन्म भूमि पर इस ऐतिहासिक क्षण को न सिर्फ शरीर और लाईव प्रसारण के जरिए देखा बल्कि संपूर्ण आयोजन का पुण्य लाभ भी अर्जित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यह प्रांण प्रतिष्ठा हमारे संपूर्ण राष्ट्र की खुशहाली के लिए एक नये युग की भी शुरूआंत करेगी। केन्द्रीय मंत्री के अस्पताल में शॉल वितरण से तमाम मरीजों और उनके परिजनों ने उनके प्रति आभार भी जताया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर