[ad_1]
खरगोन, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 13 मार्च को दोपहर 12 बजे खरगोन में प्रारंभ होने वाले क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पीजी कॉलेज खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपक कानूनगो विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को सागर में आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से खरगोन विश्वविद्यालय के अस्थायी भवन का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं उनका स्टॉफ भी उपस्थित रहेगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक