Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 26 मार्च(हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी में पुराने विवाद को लेकर गांव के बाप-बेटा सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम टोड़ी निवासी खुशबू(23) पुत्री लक्ष्मीनारायण नामदेव ने बताया कि बीती रात पुराने विवाद को लेकर गांव का रतनलाल पुत्र गोपीलाल वर्मा, उसके बेटे लाखन, राजकुमार, सूरज पुत्र जमनालाल और उसके भाई राकेश ने घर में घुसकर गाली-गलौंज करते हुए मां राधाबाई और उसकी बेटी खुशबू के साथ मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक