[ad_1]




मुरादाबाद, 10 जनवरी (हि.स.)। मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने धारा 156/3 के तहत अपने ससुर पर दहेज की मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मुगलपुरा पुलिस ने बुधवार को आरोपित ससुर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर ताने देने थे। इससे तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। सात माह पहले उसके ससुर उसके मायके आ गए और दहेज की मांग पूरी ना करने पर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। साथी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने मारपीट और दुष्कर्म की घटना की शिकायत पुलिस में करने पर पति से तीन तलाक दिलाने और जान से मारने की धमकी दी और चले गए।
मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर महिला की तहरीर के आधार पर उसके ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/मोहित
[ad_2]
Source link