[ad_1]




गाजियाबाद, 25 जनवरी(हि.स.)। थाना कविनगर इलाके में एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर गोली मारने के कारणों को जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कविनगर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि सर्वोदय हास्पिटल में एक लड़की गोली लगी हालत में अपने परिजनों द्वारा भर्ती करायी गयी है। सूचना पर तत्काल ही थाना कविनगर पुलिस पहुंची। जांच करने पर बेटी के पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्कूल जाते समय उनकी बेटी पर स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गयी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कविनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना का अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण के क्रम में घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि युवती पर गोली उसी के भाई ध्रुव चौधरी ने ही चलाई थी। ध्रुव चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। ध्रुव चौधरी से पूछताछ की जा रही है। घटना में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली
/दिलीप