Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण दिनाजपुर, 08 फरवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 91वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बॉर्डर आउट पोस्ट कामताबारी के सीमा जवानों ने एक भारतीय तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर का नाम रजौल इस्लाम (31) है। बीएसएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ पार्टी ने रजौल इस्लाम को कांताबन गांव के नजदीक से प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ उस समय पकड़ा जब वह इन्हें भारत से बांग्लादेश में तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 49 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, 500 पीस नाइट्राजेपम टेबलेट बरामद हुआ। पकड़े गए भारतीय नागरिक को जब्त सामान के साथ गंगारामपुर थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा