[ad_1]

– मौरंग खदान में टोकन बांटने का काम करता था मंगल
हमीरपुर, 17 मार्च (हि.स.)। चिकासी थाने के पास मौरंग घाट से एक युवक बीते एक सप्ताह पहले गायब हो गया था। युवक के गायब होने पर काफी तलाशने के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका था। मौरंग खदान के पास स्थित जंगल में युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची चिकासी पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मप्र के भिंड जिला के गोहद थाने के छिमका गांव निवासी मंगल सिंह तोमर पुत्र पदम सिंह तोमर चिकासी थाने के 24/15 मौरंग खदान पर काम करता था। जानकारी के अनुसार बीते 9 मार्च 2024 को मंगल सिंह लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका था। मौरंग खदान के पास स्थित जंगल में युवक का शव एक पेड़ पर लटका मिला। चिकासी पुलिस का कहना था कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के मौसा करन सिंह तोमर का कहना था कि युवक की षड़यंत्र के तहत हत्या कर पेड़ पर टांग दिया गया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/प्रभात