Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। शिकोहाबाद थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान चार अन्तरजनपदीय शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नकबजनी एवं चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर नौशेरा पुल के अंडरपास के नीचे खड़े युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी ओर से फायरिंग की गयी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। इस दौरान चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
अभियुक्त में शिकोहाबाद निवासी वीरेन्द्र, अजय वघेल, कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी सतीश बाबू उर्फ खुन्नी और औरैया जनपद के पूर्वा सबसुख निवासी राजा सागर हैं। इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा मय दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक/दिलीप