[ad_1]


अररिया 25फरवरी(हि.स.)।
भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के अंतिम एपिसोड वाली पीएम के मन की बात।
जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनते हुआतुन्हे आत्मसात करने पर बल दिया।
मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संबोधन नारी शक्ति को समर्पित करने वाला रहा।जिस तरह से नारी सशक्तिकरण को लेकर पीएम ने बात कही।वह सभी नारियों को आत्मसात करने वाली है।उन्होंने कहा कि110वें एपिसोड के जरिए प्रधानमंत्री ने तीन लोगों से फोन पर बात भी की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में उनके अनुभवों को जाना,जो प्रधानमंत्री के दूरदृष्टा को दर्शाता है। पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कैमिकल से हमारी धरती मां को जो पीड़ा हो रही है उसे बचाने में मातृ संस्था का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलायें अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं और यह सच भी है।
मौके पर भाजपा के नम्रता सिंह,निधि झा,उषा देवी,अलका देवी,डिंपल,कन्हैया सिंह,पप्पू कुमार, छोटू झा,पिंकी कुमारी,नूरजहां,अंजनी सिंह आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल