Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 21 जनवरी (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं से जिला के हजारों महिला ब बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चों के पोषण आहार की बात हो या फिर महिलाओं के सशक्तिकरण की। सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं जो इस लक्ष्य को पूरा करती है।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने योजनाओं के संबंध में कहा कि जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 146 लड़कियों के विवाह पर चालू वित वर्ष में अभी तक 75 लाख रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। योजना के तहत विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों की शादी के लिये 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। जिला में इस साल अभी तक 204 लाभार्थियों को 64 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।
बेटी है अनमोल योजना के तहत बी.पी.एल. परिवार की दो बेटियों के जन्म उपरांत 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है और जिला में अभी तक 1502 बेटियों के नाम 15 लाख रुपये की राशि की एफ.डी. अभिभावकों को सौंपी गई हैं। मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत ऐसे बच्चे जिनके पिता की मृत्यु हो गई हो, उनके पालन पोषण के लिये 6000 रुपये की राशि सालाना प्रदान की जा रही है। जिला में अभी तक 432 मदर व बच्चों को 90 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील