[ad_1]

नाहन, 10 फ़रवरी (हि.स.)।सिरमौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि आजाद भारत का ये पहला ऐसा चुनाव होगा, जिसमें भारत को महान राष्ट्र बनाने के एजेंडा पर चुनाव लड़ा जाएगा और पब्लिक मैंडेट भी महान भारत के मुद्दे पर ही आएगा। मोदी ने 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का एजेंडा देश की जनता के सामने रखा है। मेरा मानना है कि 2047 से पहले ही मोदी की तीसरी टर्म में ही इसका ज्यादातर काम समाप्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा की भाजपा अपनी विचारधारा, अपने एजेंडा और अपने कार्यक्रम के साथ अडिग है। कईं साथी आते हैं, कईं साथी चले जाते हैं। भाजपा ने कभी किसी साथी को एनडीए से नहीं निकाला है, हमनें हमेशा गठबंधन का धर्म निभाया है। ये चुनाव एनडीए बनाम इंडी गठबंधन नहीं बल्कि घोर निराशा और उज्ज्वल भविष्य के बीच है। ये चुनाव भ्रष्टाचार से युक्त शासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंसके बीच में है। ये चुनाव आतंकवादियों के साथ बातचीत की पॉलिसी वालो और आतंकवाद को खत्म करने की पॉलिसी वालो के बीच में है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील