[ad_1]

नाहन, 11 जनवरी (हि.स.)। अर्जुन पुरस्कार विजेता व एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी टीम कप्तान रितु नेगी वीरवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुंची। ऋतू नेगी यहां प्रथम महाराजा राजिंदर प्रकाश पुरस्कार समारोह में भाग लेने अपने माता पिता के साथ पहुंची थीं। नाहन पहुंचने ने उनका भव्य स्वागत किया गया और साथ ही उन्हें महाराजा राजिंदर प्रकाश पुरस्कार के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
रीतू नेगी ने बताया कि वो खेलों के इतने बड़े पुरस्कार को पाकर बहुत प्रसन्न हैं और यह हर खिलाडी का सपना भी होता है। आज खेलों को लेकर बहुत संभावनाए हैं इस लिए युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी जरूर भाग लेना चाहिए।
समारोह में पुलिस कर्मी राकेश कुमार को भी नशे के विरुद्ध कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
रीतू नेगी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है और वो इसको लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि देश में हिमाचल व सिरमौर का प्रतिनिधित्व करना एक भर बड़ी बात है और वो खुश हैं। नेगी ने बताया कि आज खेलों का स्वरूप बदला है और इसमें बहुत संभावनाएं मौजूद हैं अच्छी सुविधाएं हैं। इसलिए सभी को खेलों में भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे को छोड़कर खेलों में भाग लेना चाहिए।
ऋतू नेगी के पिता भवान सिंह ने बताया कि वो अपनी बेटी की सफलता से बहुत प्रसन्न हैं और लोगो को अपनी बेटियों को खेलों से जरूर जोड़ना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के साथ खेल भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बेटियां बहुत कुछ कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया सिंह के पुत्र लक्ष्य राज ने नाहन में यह पुरस्कार आरम्भ किये हैं और आज पहला आयोजन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]