[ad_1]

हल्द्वानी, 14 फ़रवरी (हि.स.)। बनभूलपुरा इलाके में हिंसा के बाद से पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है।
बुधवार को भी एसएसबी, आईटीबीपी और पीएसी की सर्च टीमों ने सुबह से ही अभियान की शुरूआत कर घरों की तलाशी शुरू कर दी। आज सुबह से शुरू हुए सर्च अभियान में फोर्स ने दोपहर तक कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि पूरे मामले में पुलिस अभी तक 37 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। करीब 100 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सर्च अभियान के तहत अभी तक पुलिस नौ अवैध असलहे बरामद कर चुकी है। साथ ही 168 शस्त्रधारकों के लाइसेंस पुलिस निरस्त करा कर असलहे जब्त किए जा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज