[ad_1]

नैनीताल, 06 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पान सिंह खनी को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। मंगलवार को खनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दूरसंचार विभाग नैनीताल में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी विक्रम रावत, दूरसंचार विभाग के मंडल अभियंता विकास मेहरा, उप मंडल अभियंता पूरन चंद्र बिनवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री खनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल के टावरों की नेटवर्क की समस्याओं को ठीक किया जाएगा।
खनी के सदस्य बनने पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, तारा राणा, अरविंद पडियार, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, बहादुर रौतेला, उमेश भट्ट, मोहित साह, मोहन नेगी, हेम बहुखुंडी, लाल सिंह व कविता गंगोला आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज